commonwealth games 2022 : भारतीय मुक्केबाज नीतू घनघास ने महिलाओं की 48 किग्रा मुक्केबाजी में भारत को गौरवान्वित करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 21 साल की नीतू घंघास ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर भारत को दिन का पहला गोल्ड दिलाया। वह इंग्लैंड की डेमी-जेड रेज़्टन के खिलाफ खेली और 5-0 से जीत हासिल की। अब राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन दो बार की विश्व युवा चैंपियन भी हैं। भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत के लिए यह 14वां स्वर्ण पदक है।
Live: भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास ने महिलाओं की 48 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता
